फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड की खराब प्रगति पर भड़के प्रभारी मंत्री, दी कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विकास भवन में मिटिग लेते राज्यमंन्त्री सूर्य प्रातप शाही व अन्य - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के कृषि एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दो दिवसीय दौरे के तहत मंगलवार को विकास भवन के नवीन सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक की। आयुष्मान भारत योजना की खराब प्रगति पर मंत्री भड़क उठे। उन्होंने 128940 परिवारों के सापेक्ष केवल 39 हजार परिवारों के ही गोल्डन कार्ड बन पाने पर नाराजगी जताई। योजना से जुड़े अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि अगली बैठक तक सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिशासी अभियंता सुनिश्चित करें कि संचालित निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता, समयबद्धता के साथ मानक के अनुसार पूर्ण करें। सभी विभाग अपने अपने विभाग के कार्यों को फरवरी तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लें। वित्तीय वर्ष 2020-21 समाप्ति की ओर है। जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है उनके बोर्ड लगवाए जाएं।
उन्होंने विद्युत दोष/यांत्रिक दोष से खराब नलकूपों को तत्काल ठीक कराने को कहा। सामूहिक विवाह योजना में 30 जनवरी तक शादियां कराने के निर्देश दिए। छुट्टा गोवंशों को गोशालाओं में क्षमता के अनुसार संरक्षित करने को कहा। उन्होंने ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा में पाया 1128 लक्ष्य के सापेक्ष 1118 आवास पूर्ण हो चुके हैं। 10 आवास धन की कमी के कारण अपूर्ण हैं। इसके बाद वे अनुसंधान केंद्र पहुंचे। फिटिंग शाप, फार्म मशीनरी लैब, मत्स्य महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कृषि अनुसंधान विभाग में आईटीआई के बच्चों को ट्रेनिंग कराये जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कृषि अनुसंधान विभाग के पास काफी जमीन है, खाली जमीन में पौधरोपण की अभी से तैयारी कर लें। मत्स्य विद्यालय में मत्स्य पालन के लिए बने तालाबों को अवलोकन किया।
इस अवसर पर विधायक सदर सरिता भदौरिया, विधायक भरथना सावित्री कठेरिया, जिलाध्यक्ष भाजपा अजय कुमार धाकरे, जिलाधिकारी श्रुति सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, डीन डॉ. जेपी यादव, प्रो. पीकेएस भदौरिया आदि मौजूद रहे।
मंत्री ने सुंदरपुर मोड़ स्थित रैन बसेरा का जायजा लिया। चार मंजिले के रैन बसेरे में वाटर गीजर, हीटर, सुविधाजनक बेड और अन्य सुविधाएं देख उन्होंने ईओ और मैनेजर नरेंद्र को शाबाशी दी। मंत्री ने रैन बसेरे का रजिस्ट्रर, विजिटर एंट्री और अन्य चीजों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रैन बसेरे में आने वालों का कोरोना टेस्ट जरुर करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें