फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोर्ट के आदेश पर भरथना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को महिला समेत चार लोगों पर जमीन कब्जाने, एससी-एसटी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

भरथना कोतवाली क्षेत्र के गांव मोढ़ी निवासी ज्ञान सिंह ने दर्ज कराए मुकदमा में बताया कि बकेवर के गांव भिटारी कुनैठा निवासी यदुवीर सिंह यादव, विनीता देवी, छुट्टन यादव व अन्य दबंग किस्म के हैं। 11 अक्तूबर करीब शाम चार बजे यदुवीर सिंह अपने साथ तमंचा व अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर आए और जमीन पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। पत्नी मीना देवी ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। तमंचे के बल पर धमकाया। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। भरथना कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें