इटावा। कोहरे का असर भी ट्रेनों पर पड़ने लगा है। इटावा स्टेशन पर रुकने वाली छह जोड़ी ट्रेनों को 31 जनवरी तक निरस्त कर दिया है। ऐसे में यहां से आवागमन कर रहे पांच से छह हजार यात्री प्रभावित होंगे।
स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया है कि 16 दिसंबर से दोनों ओर की आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस, अलीपुर द्वार-नई दिल्ली, मालदा टाऊन-नई दिल्ली, मालदा टाऊन-नई दिल्ली तथा सियालदाह-अजमेर के बीच चलने वाली दोनों ओर की ट्रेनें 31 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। कोरोना से पूर्व जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दोनों ओर की 29 जोड़ी ट्रेनें रुकतीं थीं। लॉकडाउन के बाद इनमें से सात जोड़ी ट्रेनें चल रहीं हैं। इस समय प्लेटफार्म नंबर एक पर लखनऊ की ओर से आने वाली गोमती एक्सप्रेस का ठहराव है। लॉकडाउन से पूर्व केवल गोमती से ढाई हजार से लेकर तीन हजार यात्री आवागमन करते थे। लॉकडाउन के बाद रोजाना 300 से 400 यात्री सफर कर रहे हैं। लोगों को कम ट्रेनों के चलने की वजह से इस बार उम्मीद नहीं थी कि कई का संचालन इस बार भी निरस्त रहेगा।