इटावा। स्पेशल ऊंचाहार एक्सप्रेस का 14 दिसंबर से भरथना रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव होगा। इससे उन लोगों को काफी सुविधा मिलेगी जो संगम और महानंदा एक्सप्रेस का भरथना में ठहराव समाप्त किए जाने से चिंतित और परेशान थे। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने दी है। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन का समय रात 9:52 बजे व कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेन का समय रात 3:11 बजे है। दोनों ओर की ट्रेन एक-एक मिनट रुकेगी। (संवाद)