कुंडेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का विधायक सरिता भदौरिया ने पूजन करके शुभारंभ किया
- फोटो : ETAWHA
इटावा। बढ़पुरा विकासखंड के ग्राम कुंडेश्वर के ऐतिहासिक महादेव मंदिर के और तालाब के सुंदरीकरण की शुक्रवार को शुरूआत हो गई। भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने हवन पूजन करके कार्य प्रारंभ किया।
सदर विधायक सरिता भदौरिया के ड्रीम प्रोजेक्ट में मंदिर का सुंदरीकरण है। शासन ने इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना को मंजूरी दी है। पर्यटन विभाग से इसके लिए 50 लाख का बजट स्वीकृत किया है। वहीं तालाब के लिए 30 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बढ़पुरा शौकत अली, सहायक खंड विकास अधिकारी इंद्रपाल सिंह भदौरिया, ग्राम प्रधान गोल्डी जादौन, ग्राम प्रधान पछांयगाव देवप्रताप भदौरिया, ग्राम प्रधान गाती रामवीर सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।