फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला अर्जुन के निकट भट्ठे के सामने बुधवार शाम लगभग चार बजे एक बाइक सवार ने एक छात्रा को टक्कर मार दी। घटना में छात्रा गंभीर घायल हो गई जिसकी हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला भगत गांव निवासी बसपा नेता सुघर सिंह बौद्ध की पुत्री जागृति बौद्ध सिद्धार्थ महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे कस्बा स्थित एक कोचिंग से घर लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे नगला अर्जुन स्थित एक भट्ठे के सामने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे कार सवारों ने उसे सीएचसी जसवंतनगर पहुंचाने में मदद की। यहां अधीक्षक सुशील कुमार ने छात्रा के सिर में गंभीर चोट होने के कारण सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें