इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत बिजौली के निकट हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी। इससे दो लोग घायल हुए। जिन्हें एंबुलेंस से महेवा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
इटावा नई बस्ती-मेहतर टोला निवासी शबीक पुत्र इस्त्याक खान व नाजिम पुत्र अब्दुल रहमान बाइक से इटावा से बकेवर किसी कार्य से आ रहे थे। बिजौली हाईवे पर ओवरटेक करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक शबीक चला रहा था। वह हेलमेट भी नहीं लगाया था। बाइक सहित दोनों टक्कर से सड़क पर ही गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। (संवाद)