इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय भर्ती नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जसवंतनगर थाना कोतवाली क्षेत्र में पांच दिन पूर्व आगरा-कानपुर हाईवे स्थित जमुना बाग के पास लावारिस नवजात रोते हुए मिला था वहां से गुजर रहे उपेंद्र कुमार मूल निवासी मदनपुरा धनुआ उसे अपने घर ले आए। पुलिस को भी सूचना दी थी। उपेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक से नवजात की तबीयत खराब हो जाने पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया था, जहां पर लगातार चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हाईवे पर मिले नवजात शिशु का पालन-पोषण की जिम्मेदारी धनुआ निवासी उपेंद्र ने ठानी थी, लेकिन नसीब ने साथ नहीं दिया । धनुआ निवासी उपेंद्र के फिलहाल छह वर्ष की एक बेटी है। कुछ ही माह पूर्व उसकी पत्नी ने दूसरी बेटी को भी जन्म दिया था। उसकी कुछ दिन बाद ही मौत हो गई, तब से पति-पत्नी दोनों दुखी थे। अचानक से हाईवे पर मिले नवजात को देखकर परिवार में उजाला हुआ था। पांच दिन बाद फिर भी अंधेरा ही छा गया। (संवाद)