फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने चार पंचायत सचिवों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्राम विकास की योजनाओं की समय से सूचना न देने व बैठक में गायब रहने पर बीडीओ ने महेवा ने ब्लॉक के चार पंचायत सचिवों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक की बैठक में न आने पर खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने पंचायत सचिव लक्ष्मी भदौरिया, गामा यादव, अनुज यादव व विवेक चौधरी का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत को चारों सचिवों को चेतावनी पत्र देने का निर्देश दिया। वहीं सभी सचिवों को दो दिन के अंदर मनरेगा का रिजेक्टेड ट्रांजिक्शन करने, निर्मित पशु शेड , हर्बल पार्क, आवासों की फोटो भेजने, सामुदायिक शौचालयों का हस्तांतरण, स्वयं सहायता समूहों को तत्काल करने सहित ग्राम पंचायतों में वर्ष 2019 -20 व 2021 में कराए गए विकास कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत, मनरेगा प्रभारी पंकज कुमार, लेखाकार शरद तिवारी, सचिव बृजेंद्र वीर, मनोज मिश्रा, राजकुमार, विजय रत्न, अंकिता चौधरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें