इटावा। शहर में विद्युत बिलों के बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को 373 कनेक्शन चेक किए गए। इस दौरान 143 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए, जबकि चार लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई।
एसडीओ प्रथम विवेक कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 141 कनेक्शन चेक करने के दौरान 55 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। 2.1 लाख रुपये वसूली की गई।
एसडीओ द्वितीय लव कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान 131 कनेक्शन चेक करने के दौरान 45 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और एक लाख रुपये वसूले। एसडीओ तृतीय सचिन कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान 101 कनेक्शन चेक किए गए और 43 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 1.1 लाख रुपये वसूल किए गए।