इटावा। पंचायत चुनाव को लेकर बढ़पुरा ब्लॉक परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा सभी कार्यकर्ता नये वोट बनवाने के लिए बीएलओ से संपर्क करें।
बीएलओ व्यवस्थित काम न करते हों तो उनकी शिकायत करें। अपने-अपने बूथों पर लोगों के सामने पार्टी की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करें। भाजपा नेता विमल भदौरिया ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसी प्रकार कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तैयारी करें। इस अवसर पर अरुण कुमार गुप्ता, देवेंद्र प्रताप भदौरिया उपाध्यक्ष, राहुल राजपूत जिला मंत्री, स्याम पाठक आदि मौजूद रहे। (संवाद)