इटावा। निवाड़ीकला क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में बीते कई दिनों से आतंक मचाने वाले बंदर को वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक माह से यह बंदर नगला भदौरिया, टड़वा, निवाड़ीकलां और इंद्रापुर में कई लोगों पर हमला कर चुका है। तीन दिन पूर्व वन विभाग की टीम ने इसी पकड़ने की कोशिश की थी। रविवार को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से नगला भदौरिया में इस बंदर पकड़ लिया।