फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी हड़ताल पर अड़े, मांगे पूरी होने तक नहीं हटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्य विकास अधिकारी के खिलाफ ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की हड़ताल को ग्राम प्रधान संगठन और किसान सभा ने भी समर्थन दे दिया है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी हड़ताली कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते हुए विकास भवन में धरने पर बैठे रहे। कर्मचारी अभी भी सीडीओ को हटाने एवं ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों को मामूली बातों पर निलंबित किया जाता है। निलंबित कर्मचारी के साथ बंदियों जैसा व्यवहार करते हैं। सीडीओ ग्राम पंचायतों में जीपीडीबी में लगातार हस्तक्षेप कर रहे हैं। पार्क निर्माण, मिनी स्टेडियम, आरओ प्लांट, ओपन जिम, हर्बल पार्क, थर्मल स्कैनर, आक्सीमीटर, झूला, फर्नीचर और ग्रीन बोर्ड आदि की स्थापना कराने के नाम पर प्रधानों और सचिवों पर दबाव बनाकर अपने मनमाफिक काम कर रहे हैं। उनकी मंशा के अनुरूप काम न करने वाले कर्मचारियों का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता है।
ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र ऋशीश्वर, सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में प्रधान संगठन ने हड़ताल का समर्थन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, किसान सभा के प्रांतीय नेता मुकुट सिंह, कृषि प्राविधिक संगठन के राजेश मिश्रा, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मंगेश शुक्ला ने कहा कि कर्मचारी अपना आंदोलन जारी रखें। जरूरत पड़ेगी तो पूरे प्रदेश में हड़ताल करा दी जाएगी। जालौन के अध्यक्ष रमेश और औरैया के अध्यक्ष राजीव शुक्ला, फिरोजाबाद के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश के कर्मचारी उनके साथ हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेशीय अध्यक्ष इंजी हरि किशेार तिवारी और जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग हैं। धरने में सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष प्रशांत पोरवाल और विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष पूरन सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें