फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला व दिल्ली चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए होमगार्ड सम्मानित

विज्ञापन
होमगार्ड को सम्मानित करतीं एसडीएम नम्रता सिंह। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह ने कुंभ मेला व दिल्ली विधान सभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए होमगार्ड को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जवानों के कार्य की सराहना की। इसके साथ ही सेवानिवृत्त चार होमगार्ड जवानों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम नम्रता सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला कमांडेंट होमगार्ड रविशंकर त्रिवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह, नायब तहसीलदार विशाल सिंह ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में ड्यूटी पर गए 22 होमगार्ड जवानों को व प्रयागराज कुंभ मेला में नौ होमगार्ड जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर हौसला अफजाई की। इस मौके पर सेवानिवृत्त चार होमगार्ड कृष्ण मुरारी, पुत्तूलाल, राम सिंह व रविंद्र को अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तक भेंट की गई। कार्यक्रम में पीओ हाशिम, सहायक कंपनी कमांडर दीपक यादव, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कंपनी कमांडर प्रताप नारायण मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें