प्रेसवार्ता करते सांसद डा. राम शंकर कठेरिया।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों, गरीबों, मजदूरों के लिए कल्याण की दिशा में कार्य कर रही है। किसान बीमा, गरीबों के लिए शौचालय, आवास आदि कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।
शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने केंद्र सरकार की योजनाएं बताईं। इसे पूर्व क्षेत्र के तिलिया कटहरा गांव में किसान चौपाल लगाई गई। किसानों को कृषि कानून से लाभ की जानकारी दी गई। किसानों ने बिजली-सिंचाई आदि की समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव, राजेश तिवारी, सभासद हरिओम दुबे, मोना चौबे, पंकज दुबे, डॉ. धर्मेंद्र कुशवाह, पिंटू मिश्रा, अरविंद दुबे, विमल पोरवाल, बंटी, सुशील पोरवाल, ललित जादौन, तहसीलदार गजराज सिंह यादव, खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
निवाड़ीकला में भी सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने महेवा के ग्राम टडवा काछियान में लोगों की समस्याएं सुनीं और किसानों को कृषि कानून के बारे में जानकारी दी। सांसद ने कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए हितकर है। कई लोग निजी स्वार्थ के कारण इसका विरोध कर रहे हैं। इसमें किसानों को कोई समस्या नहीं होगी और न उन्हें उपज की बिक्री के लिए परेशान होना पड़ेगा न ही बिचौलियों के चक्कर लगाने पड़ेंगे ।