इटावा। ग्राम पंचायत मनियामऊ में होने वाला राशन डीलर का चुनाव तीसरी बार स्थगित हो गया है। ग्रामीणों ने राशन की दुकान का आवंटन न होने पर जताई नाराजगी ।
खंड विकास अधिकारी ने छह अक्तूबर को चुनाव की तिथि मुकर्रर की थी। चुनाव अधिकारी के रूप में सहायक विकास अधिकारी जयकिशन दोहरे नामित किए गए। प्रधान अरविंद राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित हुई राशन डीलर की चयन प्रक्रिया में समूहों को वरीयता देने के आदेश के चलते आज की बैठक भी सचिव विवेक चौधरी ने स्थगित कर दी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि समूहों पर बैलेंस सीट न होने पर प्रक्रिया स्थगित की गई। शीघ्र ही अगली तिथि घोषित होगी। वहीं ग्रामीणों ने बार चुनाव टलने पर नाराजगी जताई। संवाद