फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4600 रुपये में खरीदे गये थे थर्मामीटर और आक्सीमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ग्राम पंचायतों में लगभग 4600 रुपये तक में थर्मामीटर और पल्स आक्सीमीटर की खरीद हुई है। जिले की कुल 471 ग्राम पंचायतों से लगभग 21 लाख 66 हजार 600 रुपये का भुगतान इस मद में किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायतों में खरीदे गए थर्मल स्क्रीनिंग संबंधी थर्माममीटर और पल्स आक्सीमीटर का हिसाब किताब एसआईटी ने मांगा है। एसआईटी के आदेश पर पंचायती राज विभाग ने दोनों आइटमों की खरीद का ब्यौरा शासन को भेज दिया है। इसमें 12 बिंदुओं पर सूचना भी भेजी गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान मई महीने में 5 मई से 15 मई तक पूरे जिले में घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग का अभियान शासन के आदेश पर चलाया गया। इस अभियान में थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर की जरूरत पड़ी। बगैर इन आइटमों के थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो सकती थी। इसलिए ग्राम पंचायतों ने दोनों आइटम खरीदे। हालांकि इसके लिए शासन की ओर से कोई अनुमोदित दरें नहीं भेजी गईं। स्वास्थ्य विभाग ने पहले 400 आइटम खरीदे। जिनके लिए 4450 रुपये का भुगतान किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायतों ने खरीदारी की। ग्राम पंचायतों ने जो खरीदारी की उसके लिए 4500 से लेकर 4600 रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

विपक्ष ने जब आपदा को अवसर में बदलने के मामले को उछाला तब ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इस पर सरकार ने एसआईटी गठित सभी जिलों से 12 बिंदुओं पर आधारित सूचना मांगी। शासन के आदेश के बाद ही ग्राम पंचायतों का रिकार्ड खंगाला गया। इसके बाद पूरा हिसाब किताब बनाकर शासन के माध्यम से एसआईटी को भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर की खरीद जैम पोर्टल से ग्राम पंचायतों ने सीधे की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें