फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेवा की 20 पंचायतों से मिलेंगे कंप्यूट्रीकृत कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महेवा ब्लॉक क्षेत्र की पुरावली समेत 20 पंचायतों से अब ग्रामीणों को कंप्यूटरीकृत परिवार रजिस्टर की नकल, खसरा खतौनी, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र आदि अन्य कागजात उपलब्ध होंगे। सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र कुमार ने आधुनिक पंचायत घर का शिलान्यास करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जहां पंचायत घर नहीं हैं। ऐसी 20 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुरावली, इंद्रापुर और नगला बिलहटी में ग्रामीणों ने पंचायत घरों के लिए जमीन दान दी है। अब पंचायतों की बैठकें अपने पंचायत घरों में ही होंगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत श्यामवरन राजपूत ने कहा कि पंचायत घर के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। मानक अनुसार निर्माण हो। इस दौरान प्रधान सुभाष यादव व सचिव यशवीर सिंह ने डीपीआरओ आदि अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस दौरान इस अवसर पर रामप्रकाश शुक्ला, बलवीर सिंह, भानुप्रकाश वाजपेयी, कमल तिवारी, प्रताप गुप्ता, छुन्ना भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें