इटावा। महेवा ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने कायाकल्प योजना में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान ग्रामों में चल रहे मनरेगा के कार्यों और कायाकल्प के तहत स्कूल में टाइल्स, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, स्कूलों के लगने वाले हैंडवाश, एमडीएम शेड व हर्बल पार्क के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत ने सभी ग्राम सचिवों व सेक्टर प्रभारियों तथा तकनीकी सहायकों को सामुदायिक शौचालयों में गुणवत्ता पूर्वक कार्य निर्धारित समय में कराने के निर्देश दिए। बैठक में खंड प्रेरक स्वच्छता कार्यक्रम मीनाक्षी चौहान, सचिव प्रवीण कुमार, रामेंद्र सिंह, बृजेंद्र धनगर, मनोज कुमार मिश्रा, यशवीर सिंह, सौरभ कुमार, सुधीर यादव, लक्ष्मी भदौरिया, आशा देवी, विजय रत्न, बृजेंद्र वीर यादव सहित सभी ग्राम सचिव मौजूद रहे। संवाद