इटावा। जिले में एक ओर कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को जसवंतनगर में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं बावजूद इसके लोग बेफिक्र हैं। हालत यह है करीब 80 फीसदी लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं।
सब्जी मंडी, पंसारी बाजार और सदर बाजार में दो मीटर की दूरी का पालन ध्वस्त हो चुका है। थाना, तहसील तक में भी इसे लागू करने के प्रयास अब तक नहीं किया गया। एक सराफा व्यवसायी दुकान पर लगने वाली भीड़ की वजह से कोरोना संक्रमित हो गया। जिसका आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हो गई है व चार लोग दम तोड़ चुके हैं।