इटावा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी जीपी श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं को नशा मुक्त भारत अभियान से जोड़ा जाएगा। इस संबंध में अभिभावकों एवं छात्रों के क्लब बनाए जाएंगे। पान, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले दुकान पर इससे होने वाले नुकसान के संबंध फ्लैक्स लगवाए जाएंगे। बैठक में उप जिलाधिकारी भरथना, क्षेत्राधिकारी नगर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।