इटावा। ताखा के सुतियानी में करोड़ों की लागत से स्थापित आईटीआई को निजी हाथों में नहीं जाने देंगे। कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि आईटीआई से क्षेत्र के गरीब युवा भी शिक्षा ले रहे हैं। भाजपा सरकार इस संस्थान को निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही है। तर्क दिया जा रहा कि निजीकरण का फैसला प्रशिक्षण की गुणवत्ता को सुधारेगा। लेकिन इससे आईटीआई में शिक्षा लेना महंगा हो जाएगा। फीस 54 गुणा बढ़कर 480 रुपये वार्षिक से 26 हजार रुपये होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिखान सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह संदीप यादव लालू, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव विनोद कुमार दादा योगेंद्र सिंह राजू रफीक खान,हिमांशु कुमार, फिरदौस वारिस,सरवर अली,संजीव कुमार आदि कांग्रेसजन शामिल थे।