इटावा। बिहार के पटना से कस्बा के खितौरा स्थित जयगुरुदेव आश्रम पर दर्शन करने आए लोगों को पुलिस ने वापस भेज दिया।
खितौरा गांव में बाबा जयगरुदेव की जन्मस्थली पर विशाल आश्रम बना है। इस आश्रम पर रक्षाबंधन के मौके पर बिहार प्रांत के पटना जिले से दर्शन भ्रमण के लिए एक कार में सवार होकर कुछ श्रद्धालु रविवार की रात को यहां पहुंचे थे। प्रत्येक वर्ष यहां रक्षाबंधन के अवसर पर कार्यक्रम में जयगरूदेव के हजारों अनुयायी आते रहे हैं, लेकिन इस कोरोना संक्रमण को लेकर मंदिरों व आश्रमों पर भीड़ एकत्र न होने देने के लिए प्रशासन ने रोक लगा रखी है। इसके तहत थाना प्रभारी ने आश्रम पर जाकर आयोजकों को ऐसे किसी कार्यक्रम न करवाने की हिदायत दी। साथ ही पटना से आए लोगों को रोक लिया और भीड़ के चलते कार्यक्रमों पर रोक बताते हुए वापस पटना बिहार के लिए भेज दिया।