फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को तीन स्थानों पर किया जाएगा क्वारंटीन

विज्ञापन
आश्रय स्थल बनाए जाने के लिए निरीक्षण करते एसडीएम नंद्र प्रकाश मौर्य - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। देश के अलग-अलग स्थानों से लौटने वाले मजदूरों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए ताखा में तीन स्थानों पर आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। इसमें 500 लोगों के रहने व खाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ताखा नंद प्रकाश मौर्य ने बुधवार को इन स्थानों का निरीक्षण कर खंड विकास अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग को तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ सफाई दुरुस्त रखने पर जोर दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ताखा तहसील क्षेत्र के नौ लोग हरियाणा से आए हैं। इन्हें इटावा में स्थित आश्रय स्थल में क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद आने वाले मजदूरों को ताखा स्थित नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील आवास समेत तीन स्थानों पर बनाए जाने वाले आश्रय स्थलों पर क्वारंटीन किया जाएगा। उनके खाने पीने का इंतजाम भी किया जाएगा। क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर 1000 रुपये और राशन किट देकर घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें