इटावा। जिले में कोरोना से 80 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। सीडीओ डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि शहर के पक्का बाग निवासी वृद्धा को 18 दिसंबर को निमोनिया एवं मानसिक तनाव की वजह से सैफई कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया था।
सीडीओ ने बताया कि सोमवार को एक महिला समेत तीन कोरोना संक्रमित मिले। जबकि सात संक्रमित ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 5643 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से 5434 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 102 की मौत हो चुकी है। सक्रिय केसों की संख्या 107 है। संवाद