फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 कोरोना संक्रमित मिले, 19 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मंगलवार को जिले में 7 महिलाओं समेत 17 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 19 संक्रमित कोरोना को मात देकर ठीक हुए। सीडीओ डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि संक्रमितों की संख्या 5589 हो गई है, इनमें से 5358 ठीक हो चुके हैं, जबकि 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अभी सक्रिय केसों की संख्या 130 है।
विज्ञापन

बताया सबसे ज्यादा फ्रेंडस कालोनी में 10 वर्षीय किशोर, 38 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति, 56 वर्षीय महिला व 67 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। जवाहर रोड में 2 वर्षीय बालक, 30 वर्षीय महिला व 28 वर्षीय युवक, ग्राम हरदोई सैफई में 15 वर्षीय किशोरी व 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिलीं। इनके अलावा नई बस्ती में 30 वर्षीय युवक, हनुमंतपुरा में 40 वर्षीय व्यक्ति, भीमनगर में 14 वर्षीय किशोर, धर्मनगर कोकपुरा में 65 वर्षीय वृद्ध, कर्री बीना में 40 वर्षीय व्यक्ति, विजय नगर में 37 वर्षीय महिला, वेटनरी कालेज मथुरा में 26 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें