इटावा। जिले में शुक्रवार को सात महिलाओं समेत 15 कोरोना संक्रमित मिले। 14 ठीक हुए। संक्रमितों की कुल संख्या 5531 हो गई है। इनमें 5291 कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। 101 संक्रमित अब तक दम तोड़ चुके हैं। अभी सक्रिय केसों की संख्या 139 हैं।
फ्रेंड्स कालोनी में 46 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, भीमनगर में 30 साल की महिला, श्याम नगर में 12 साल की किशोरी, मैनपुरी फाटक के पास 45 वर्षीय व्यक्ति, करौल नौरंगाबाद में 78 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिले। ग्रामीण क्षेत्रों में मुगलपुर नरैनी में 26 साल का युवक, सैफई हॉस्टल में 27 साल का युवक, सैफई में 79 साल का वृद्ध, ग्राम हरदोई में 40 साल की महिला, नगला भदौरिया निवाड़ीकला में 40 साल की महिला, कल्यानपुर में 14 साल का किशोर, नगला असरोही जसवंतनगर में 70 साल की महिला,सीएचसी महेवा में 55 साल का व्यक्ति एवं 18 साल की युवती कोरोना संक्रमित मिलीं। संवाद