फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत, 16 संक्रमित मिले, 33 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना से 70 वर्षीय वृद्धा ने दम तोड़ा दिया है। वहीं सोमवार को 16 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ 33 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि सैफई मेडिकल कालेज कैंपस निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला को सांस लेने की परेशानी होने पर 5 दिसंबर को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। ट्रूनेट मशीन से कोरोना की जांच होने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 6 दिसंबर की रात 12 बजे वृद्धा की मृत्यु हो गई।
सीडीओ ने बताया सोमवार को जिले में 16 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 8 महिलाएं हैं। कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 33 है। जिले में संक्रमितों की संख्या 5488, कोरोना को मात देकर ठीक हो वालों की संख्या 5220 है। 101 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। अभी सक्रिय केसों की संख्या 167 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मिले संक्रमितों में अशोक नगर में 39 साल का व्यक्ति, जय भारत कालोनी पक्का बाग में 24 साल का युवक, विजय नगर में 55 साल का व्यक्ति, सैफई मेडिकल कालेज में 24 साल का युवक, 70 साल की वृद्ध महिला व 22 वर्षीय युवती, हॉस्टल में 20 वर्षीय युवक, गल्र्स हॉस्टल में 21 वर्षीय युवती व सैफई में 22 व 29 वर्षीय महिला, करालीपुर में 22 साल का युवक, बैसोली घाट इकदिल में 40 साल की महिला, पुरावली महेवा में 39 साल की महिला, भैंसाई गेट भरथना में 16 वर्षीय किशोर, रेल मंडी जसवंतनगर में 50 वर्षीय व्यक्ति, किशनी रोड करहल में 16 वर्षीय किशोरी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें