फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट आए सांसद, दिल्ली में हैं होम क्वारंटीन

विज्ञापन
भरथना नगर में सैनिटाइज व बैरीकेडिंग करते पालिकाकर्मी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दिल्ली स्थित आवास पर ही वे होम आइसोलेट हैं। सोमवार को कोरोना पॉजिटिव दो बुजुर्गों ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में दम तोड़ दिया वहीं 86 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 46 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है और पॉजिटिव केसों की संख्या 3152 हो गई।
विज्ञापन

इटावा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा कि पिछले दिनों से अस्वस्थ हूं। जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दो दिनों से दिल्ली में ही होम आइसोलेट हूं। उन्होंने अपील भी की कि इस दौरान जो लोग उनके संपर्क में आए हों, वे भी अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर करा लें। उनके ट्वीट से जाहिर है कि वे रविवार से अपने आवास पर आइसोलेट हैं। सांसद ने लोगों से मास्क पहनने और दो गज दूरी का पालन करने को भी कहा है।
सोमवार को सैफई के कोविड 19 अस्पताल में इलाज करा रहे कोरोना पॉजिटिव दो बुजुर्ग लोगों की मौत हो गई। इनमें एक भरथना के महावीरनगर मोहल्ला निवासी 65 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को फेफड़े में संक्रमण और अन्य बीमारियों की वजह से 11 सितंबर को परिजनों ने सैफई में भर्ती कराया था। इससे पहले वे आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। वहीं पर उनकी कोरोना की जांच हुई थी। पॉजिटिव पाए जाने पर उनको सैफई लाया गया था। उनके अलावा सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में ही 73 साल की एक वृद्ध महिला की भी सोमवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मेडिकल यूनिवर्सिटी में ही रह रही इन बुजुर्ग महिला को 10 सितंबर के दिन तबियत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव के 86 नए केस सामने आए। इससे जिले पॉजिटिव केसों की संख्या 3152 हो गई। लगातार बढ़ते केसों के तौर पर 14वें दिन यह संख्या 1037 तक पहुंच गई है। नए पॉजिटिव केसों में भरथना क्षेत्र के नौ, जिला अस्पताल, आवास विकास, नगलाजोर के 5-5, पक्का बाग व सैफई क्षेत्र के 4-4, राजागंज व चितभवन के 3-3, भाऊपुर सैफई के दो लोग शामिल हैं। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि सोमवार तक कुल 2299 लोग ठीक हुए हैं। जबकि 807 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 46 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
भरथना सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि महावीर नगर के बुजुर्ग की मौत होने पर प्रोटोकॉल के अनुसार भरथना में अंतिम संस्कार कराया गया। सोमवार को भरथना क्षेत्र में मिले नौ कोरोना संक्रमण केसों में राजागंज मोहल्ला निवासी प्राइवेट बैंक कर्मी व उनकी मां, इसी मोहल्ले के एक शिक्षक व उनकी एक साल की भतीजी, सिंधी कॉलोनी की 35 साल की एक महिला, मोहल्ला महावीर नगर में 28 साल के युवक समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। नगर पालिका परिषद के कोविड प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित मृतक के परिजनों को पांच पीपीई किट प्रदान कर प्रोटोकॉल के तहत अंत्येष्टि की गई है। साथ ही नगर में सोमवार को मिले कोरोना संक्रमित लोगों के घर व गली में सैनिटाइज व बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें