इटावा। सैफई पीजीआई से जिला अस्पताल में 59 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई है। ये सभी निगेटिव हैं।
सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि आइसोलेशन और क्वारंटीन वार्ड में भर्ती 13 मरीजाें की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया है। बुधवार को 21 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए सैफई पीजीआई भेजे गए हैं।