फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वयोवृद्धों का किया गया सम्मान

विज्ञापन
विष्णुहरिपुरम स्थित अरविंद वाटिका में वयोवृद्ध नागरिकों को सम्मानित किया गया - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। विष्णुहरिपुरम स्थित अरविंद वाटिका में 85 वर्ष से अधिक आयु के सात वयोवृद्घ नागरिक सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महंत रामदास, कल्याणी देवी, गंगा देवी, रामशंकर तिवारी, सत्यनारायण दुबे, नेम सिंह रमन व रामबाबू तिवारी को शॉल उढ़ाकर, रामचरित मानस के साथ छड़ी व पौधा देकर सम्मानित किया गया।
ब्लाक प्रमुख महेवा अशोक चौबे ने इस कार्यक्रम को समाज के लिये एक बेहद ही प्रेरणादायक आयोजन बताया। जनता कालेज बकेवर के प्रबंधक/मंत्री अरविंद मिश्र ने कहा कि ये बुजुर्ग और इनका आशीर्वाद ही हम सबकी शक्ति है। डॉ. विद्याकांत तिवारी ने कहा कि जो अपने पूर्वजों का मानपूर्वक स्मरण और सम्मान नहीं करते वे कभी यशस्वी जीवन नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी प्रोत्साहन निधि औरैया के महासचिव ओम नारायण चतुर्वेदी मंजुल ने संयोजक अरविंद चौधरी को इतने प्रेरक आयोजन पर हार्दिक बधाई भी दी। संचालन डॉ. कुश चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में राममोहन चौधरी, बृजानंद शर्मा, प्रदीप मिश्र, रोहित चौधरी, विद्याकान्त तिवारी,अरविंद तिवारी , शिवप्रताप मिश्रा,डॉ रमेश चन्द्र त्रिपाठी, कुलदीप अवस्थी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें