फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा की गुंजन का सिंगापुर में जलवा

Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मिसेज इंडिया इंटरनेशनल में दूसरा स्थान पाने वाली गुंजन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा की गुंजन गुप्ता ने सिंगापुर में पूरे देश का नाम रोशन किया है। गुंजन मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सिंगापुर 2018 की ‘प्रिंसेस कैटेगरी’ में दूसरे स्थान पर रही हैं। इसके अलावा गुंजन को ‘दिवा स्टाइल’ के खिताब से भी नवाजा गया।  
विज्ञापन


मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सिंगापुर 2018 में 35 खूबसूरत महिलाएं शामिल हुई थीं। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में गुंजन ने टैलेंट राउंड, कल्चर राउंड, फिटनेस राउंड, रैंप वाक, प्रश्नोत्तर राउंड में बेहतर प्रदर्शन किया।

मूल रूप से इटावा की रहने वाली गुंजन की शिक्षा-दीक्षा यहीं हुई। उनके पति धीरेंद्र विक्रम सिंह मूल रूप से फैजाबाद सिविल लाइन के रहने वाले हैं। दोनों अभी कुआलालम्पुर मलेशिया में रहते हैं। इस मुकाम को हासिल करने का श्रेय अपने पिता राजकुमार को देती हैं। वह अपने सामाजिक सेक्सुअल डिस्क्रिमिनेशन के कार्य को जारी रखना चाहती हैं । गुंजन माइलस्टोन सामाजिक संस्था के साथ जुड़ी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें