फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किशोरी को अपहरण करके ले जाती कार यमुना में गिरी, तीन की मौत

Tue, 26 Jan 2021 10:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की शाम किशोरी को अगवा कर जा रही कार पैंटून पुल से यमुना नदी में गिर गई, इसमें अपहृत किशोरी और दो युवकों की मौत हो गई। जबकि गंभीर अवस्था में दो युवकों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


इटावा निवासी मृतका के पिता ने जिस युवक पर अपहरण का मुख्य रूप से आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है, वो लापता है। एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। मामले में उसके भाई को भी नामजद किया है।

शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर तिलक नगर निवासी विवेक बाजपेई (24), उत्पल पांडेय (36), पवन कुमार (28), छुनमुन तिवारी निवासी गांव नीमरी करावली हाल निवासी सत्तेश्वर औरैया व गांव जुहीखा थाना अयाना निवासी एक किशोर (17) मंगलवार शाम चार बजे कार से गांव नीमरी करावली गए थे।
विज्ञापन


इटावा थाना क्षेत्र के गांव संडौस निवासी दुर्योधन का आरोप है कि उनकी पुत्री सोनम (15) को इसी कार से अगवा कर ले जाया गया। अयाना थाना क्षेत्र में इटावा-औरैया को जोड़ने वाले पैंटून पुल पर कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय, अयाना थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने टीम के साथ कार में फंसे पवन, विवेक, सोनम को जिला अस्पताल इटावा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सोनम (15) को मृत घोषित कर दिया।

जबकि जिला अस्पताल औरैया ले जाने तक किशोर व उत्पल पांडेय की सांसें थम गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस औरैया भेज दिया। पवन व विवेक को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल औरैया से रात 10:40 बजे कानपुर रेफर कर दिया गया।

एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि एसडीआरएफ टीम छुनमुन की तलाश कर रही है। गाड़ी भी पुलिस ने यमुना नदी से निकाल ली है। मृतका के पिता दुर्योधन ने थाना साहसों जिला इटावा में छुनमुन व उसके भाई मयंक निवासी करावली जिला इटावा के खिलाफ पुत्री का अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें