फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन पर 12 नामजद, 900 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन करने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद और करीब 900 अज्ञात महिला-पुरुषों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सदर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई धारा 144 का उल्लंघन कर बिना अनुमति पुराने अस्पताल के सामने प्रदर्शन करने पर की है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुराने अस्पताल के सामने महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही थीं। रात में महिलाओं के साथ पुरुष भी पहुंच गए। हजारों की भीड़ के कारण कोतवाली-पचराहा रोड पर आवागमन बाधित हो गया। एंबुलेंस व अन्य वाहन फंसे गए। एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडेय आदि अधिकारियों ने धारा 144 लागू होने का हवाला देकर मार्ग को खाली करने को कहा। भीड़ में शामिल छह-सात सौ युवकों व अधेड़ उम्र के लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला और एएसपी सिटी रामयश सिंह भीड़ को समझाने लगे तभी भीड़ से किसी ने 2-3 पत्थर अधिकारियों पर फेंके। चेतावनी देने के बाद भी भीड़ नहीं मानी तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके लोगों हटाया। बाद में महिला पुलिस ने धरने पर बैठी महिलाओं को समझा-बुझाकर धरनास्थल से उठाया और घर भेजा।
एसएसपी ने बताया कि धारा 144 उल्लंघन में 12 लोगों को नामजद किया गया है। 150-200 अज्ञात महिलाओं और 600-700 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें