फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों का स्वागत करेगा शानदार बस स्टैंड

Mon, 09 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साकार करते हुए जिले में लॉयन सफारी का निर्माण करा दिया है। अब सरकार की कोशिश सैलानियों को लुभाने की है। सफारी के प्रचार-प्रसार को हाल ही में आगरा तक कार रैली निकाली गई। इसी के साथ जिले के रोडवेज बस स्टैंड की सूरत बदली जाने लगी है।
विज्ञापन


हाईटेक बस स्टैंड को लेकर फाइलों में बनी कार्ययोजना अब धरातल पर दिखने लगी है। 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य जोरों पर है। निर्माण कार्य को एक वर्ष के भीतर खत्म करने का टारगेट रखा गया है।

उत्तर प्रदेश की सत्ता पर सपा सरकार के काबिज होते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से लॉयन सफारी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही इटावा में हाईटेक बस स्टैंड को मंजूरी दी गई। 30 मार्च 2012 को प्रबंधक पीआईडीएम अनघ मिश्रा के आदेश के बाद हाईटेक बस स्टैंड को बनाने की कवायद शुरू हो गई।
विज्ञापन


बजट के अभाव में निर्माण कार्य अटका रहा। अब बजट मिलते ही हाईटेक बस स्टैंड का काम शूरू हो गया है। बस स्टैंड के लिए 21 करोड़ रुपये का बजट सरकार की ओर से स्वीकृत किया गया है। पहली किस्त के रूप में 9 करोड़ रुपये निर्माणदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को दे दिया गए हैं।

निर्माणदायी संस्था एक वर्ष में निर्माण कार्य पूरा होने की बात कह रही है। यानि एक वर्ष बाद हाईटेक बस स्टैंड की सुविधाएं यात्रियों को मिलना शुरू हो जाएंगी।

ऐसा होगा बस स्टैंड का स्वरूप
हाईटेक बस स्टैंड के तहत गोल आकार में दो मंजिल इमारत बनेगी। इस इमारत में 25 बसों की एक साथ पार्किंग होगी। साथ ही एसी वेटिंग रूम, फूड प्लाजा, टूरिस्ट इन्फार्मेशन सेंटर, एटीएम, रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, पैसेंजर डोरमेट्री, मल्टीप्लेक्स सहित 38 तरह की सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें