समेकित शिक्षा के अंतर्गत एलिम्को कानपुर के सौजन्य से 6 से 14 वर्ष के विशिष्ट आवश्यकता वाले समस्त दिव्यांग बच्चों के लिए बीआरसी सैफई में पंजीकरण कैंप लगाया गया।
शारीरिक, मानसिक, दृष्टिबाधित, बहुदिव्यांग एवं श्रवण अक्षम (सुनने में अक्षम) बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी एवं कान की मशीन आदि उपकरण प्रदान किए जाएंगे। दिव्यांगता विशेषज्ञ ओम सिंह, ऑडियोलॉजिस्ट अमित कुमार ने पंजीकरण के लिए आए कुल 207 दिव्यांग (शारीरिक, मानसिक, दृष्टिबाधित, श्रवण अक्षम) बच्चों का उपकरण के लिए परीक्षण किया। जिसमें सबसे ज्यादा बच्चों को कान की मशीन के लिए चिह्नित किया गया।
दिव्यांग बच्चों को दो मार्च कोे सैफई में उपकरण और कान की मशीन का वितरण किया जाएगा। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अर्चना सिन्हा ने बताया कि उपकरण के प्रयोग बच्चे कर सकेंगे। उनके शैक्षिक स्तर का विकास होगा। इस कैंप को सफल बनाने में प्रहलाद कुमार, अनिल कुमार, अवधेश कुमार, जितेंद्र मौर्य, सच्चिदानंद पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा।