फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बोला हमला

Sat, 31 Oct 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला हर्ष नगर में छह बाइकों से आए हमलावरों ने घर में घुसकर एक युवक के साथ  मारपीट की। मारपीट में युवक को काफी चोटें आईं। मोहल्ले वालों की भीड़ जुटती देख हमलावर भाग निकले। इस दौरान हमलावरों की एक बाइक मौके पर ही छूट गई। पीड़ित परिजनों का आरोप है की हमलावर घर से जेवर व नगदी भी लूट ले गए।
विज्ञापन


 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हर्ष नगर निवासी संतोष कुमार दुबे का पुत्र सौरभ (19 ) शुक्रवार की शाम अपने घर पर था। उसकी मां घर के बाहर गली में बैठी थी तभी बाइकों से आए करीब आधा दर्जन युवक उसके घर के अंदर घुस आए और सौरभ को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में सौरभ के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। मारपीट होते देख सौरभ की मां बेबी ने शोर मचाया। मुहल्ले के लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। इसी बीच एक युवक की बाइक मौके पर छूट गई। मुुहल्ले के लोगों ने घायल सौरभ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर सौरभ की मां बेबी का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक उनके घर से जंजीर, अंगूठी व साढ़े पांच हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें