फोटो 04:: महेवा ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में शामिल पंचायत सहायक और सचिव। स्रोत-विभाग
निवाड़ीकला। महेवा ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को ग्राम सचिवों, रोजगार सेवकों और पंचायत सहायकों की बैठक हुई। बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को समय से पूरा कराने और उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
बीडीओ ने ग्राम सचिवों से कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों की पत्रावलियां तैयार कर समय से जमा कराएं। गांवों में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने और रीबोर के लिए चयनित हैंडपंपों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा वीबी जीरामजी योजना के तहत कराए जाने वाले कच्चे कार्यों की फीडिंग समय से कराने को कहा।
एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने पंचायत सहायकों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर काम करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीओ ग्राम्य विकास प्रवीण शाक्य, एडीओ कृषि हर्ष कुमार, एडीओ समाज कल्याण अंकुर यादव के अलावा ग्राम सचिव अजय कुमार, अनुष्का दुबे, सुबी दुबे, संदीप सविता, रवि यादव रहे। (संवाद)