बकेवर। कस्बे के फुटपाथों पर कब्जा होने से जाम की समस्या गहरा गई है। लोगों का कहना है कि पालिका के अतिक्रमण हटाने के बाद फिर कब्जा हो जाता है।
मुख्य चौराहे से लेकर चारों प्रमुख मार्गों पर दुकानों के आगे सड़क की पटरी और फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। दुकान के बाहर तक रखा सामान लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अतिक्रमण की वजह से रोज जाम लगता है। सुबह दफ्तर जाने वाले लोग और स्कूल से लौटते बच्चे जाम में फंस जाते हैं।
चौराहे से लखना रोड पर क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान के गेट तक ऑटो वाले खड़े रहते हैं। लखना भरथना, इटावा व औरैया रोड पर सवारियां भरने से जाम लगता है। नगर पंचायत बकेवर के ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जल्द अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।