फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लूट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। तमंचा लगाकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट करने वाले तीन बदमाशों को बलरई पुलिस व एसओजी ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। बदमाशों का एक साथी मौका पाकर बाइक समेत भाग निकला।
विज्ञापन

बलरई थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राजवीर सिंह से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूट की थी। संचालक ने थाने में 80 हजार रुपये व लैपटॉप लूटने की तहरीर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज करके लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट करने वाले चार बदमाश नगला रामसुंदर गांव के पास से निकलने वाले हैं। थाना पुलिस व एसओजी सक्रिय हो गई।
पुलिस नगला रामसुंदर गांव के मोड़ के पास थी तभी चार बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर निकले। पुलिस ने घेराबंदी करने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम लोकेंद्र प्रसाद उर्फ बंटी निवासी नगला तौर गांव थाना बलरई, सतीश उर्फ सत्येंद्र और राहुल उर्फ शैलेंद्र निवासी गुदाऊ बालकराम की ठार थाना लाइनपार जिला फिरोजाबाद बताया। चौथा बदमाश छोटू बाइक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक, तीन तमंचे, तीन कारतूस व तीन खोखे के साथ ही 41,760 रुपये बरामद किए गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें