फोटो 19::सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले में साक्षात्कार देते युवा। संवाद
इटावा। पक्का तालाब के पास स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कॅरिअर सेंटर) में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आईं दो प्रतिष्ठित कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 203 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए चयनित किया।
जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में सुबह से ही पंजीकरण के लिए युवाओं की लंबी कतारें लग गई थीं। मेले में कुल 311 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चयन प्रक्रिया के बाद सिमरन इंटरप्राइजेज ने 141 प्रतिभागियों में से 93 को चुना, जबकि डिक्सॉन प्राइवेट लिमिटेड ने 170 अभ्यर्थियों में से 110 को चयनित कर नियुक्ति दी। जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मॉडल कॅरिअर सेंटर के यंग प्रोफेशनल दीपक कुमार सिंह ने युवाओं को करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।