फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग

Sat, 08 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
भरथना में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला सरोजनी नगर रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शुक्रवार रात आग लगने से 50 हजार की नगदी सहित करीब 20 लाख का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग बुझाई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

 कस्बे के जवाहर रोड निवासी रविंद्र यादव के भतीजे राहुल की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान सरोजनी रोड पर स्थित  है। शुक्रवार रात दुकान में आग लग गई। रात में पड़ोस के लोगों ने दुकान में आग लगने की जानकारी राहुल को दी। राहुल दुकान पर पहुंचा तो उसने शटर खोलने का प्रयास किया। दमकल भी आग बुझाने लगी। इस दौरान तेज धमाके के साथ दुकान का शटर दूर जा गिरा। इसमें दुकान मालिक राहुल बाल-बाल बच गया। मौके पर मौजूद राहुल ने बताया कि दुकान में तीन दिन पहले ही माल आया था। आग लगने से फ्रिज, कूलर, एसी, रंगीन टीवी, वाशिंग मशीन, पंखों सहित करीब 20 लाख का सामान जल गया। दुकान में रखे 50 हजार रुपये भी जल गए।  आग की सूचना पर शहर लेखपाल राजेश यादव भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें