फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बीघे गेहूं की फसल राख

Thu, 02 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भूपे (सरायचौरी) में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दस बीघे में गेहूं की फसल राख हो गया। ये फसल तीन किसानोें की थी सभी ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


गांव नगलाभूपे में रामचंद्र, श्रीनिवास, राजीव कुमार निवासी पाली खुर्द के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे तेज हवा से लाइन के तीन तार आपस मे टकराने के बाद टूट गए। उनसे निकली चिंगारी गेहूं् की फसल पर जा गिरी।

देखते ही देखते फसल धू-धूकर जलने लगी। तेज हवा ने शोलों को भड़काने का काम किया। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के ग्राम पत्तापुरा, त्रिलोकपुरा सहित अन्य  गांवों के किसान आग बुझाने के लिए दौड़ पडे़ । किसी ने दमकल को सूचना दे दी।
विज्ञापन


जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। अग्निकांड में रामचंद्र की 3 बीघा व श्रीनिवास की 3 बीघा और राजीव कुमार की 4 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। मौके पर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें