फोटो संख्या 38- इकदिल में ट्रांसफार्मर सही करते विद्युत कर्मचारी
- फोटो : ETAWHA
कस्बा स्थित 33/11 केवीए विद्युत सब स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आग लग गई। इस वजह से छह घंटे बिजली बाधित रही।
बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आग बुझाने के बाद शाम छह बिजली बहाल हो सकी।
विद्युत विभाग के कर्मचारी एसडीओ किशन मुरारी यादव, जेई राजेंद्र कुमार, सुशील कुमार, फौजदार राजपूत, सुमित ने आग बुझाने में सहयोग किया। संवाद