फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कड़ाके की ठंड में बिजली उपकरण भी जवाब दे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कड़ाके की सर्दी में लोड बढ़ने से बिजली संकट गहरा गया है। शनिवार सुबह मैनपुरी फाटक स्थित विद्युत उपकेंद्र में इंसुलेटर फुंकने से कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सुबह करीब सवा पांच बजे इंसुलेटर फुंकने से सिविल लाइन, पक्का तालाब, शिवा कालोनी और आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब पौने नौ बजे बिजली आई लेकिन 10 मिनट बाद बिजली फिर चली गई। सुबह से बिजली जाने से पानी का भी संकट रहा। लोगों को कोहरे और गलन भरी सर्दी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
फ्रेंडस कॉलोनी, गुरु तेगबहादुर फीडर से संबंधित क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही लगी रही।
अधिशासी अभियंता प्रथम श्री प्रकाश ने बताया कि मैनपुरी फाटक स्थित बिजली घर में इंसुलेटर फुंकने से बिजली गई थी। ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक लोड की वजह से असर पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड होकर जवाब दे रहे हैं। 34 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें