फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विजयनगर में बिजली चेकिंग टीम को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के विजयनगर में गली नंबर 2 में एक गेस्ट हाउस को चेक करके लौट रहे बिजली कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बताया गया कि विजय नगर से लौटते समय टीम ने एक मकान में कटिया डली देखी तो रुककर पूछताछ करने लगी। आरोप है कि इस पर घर और मोहल्ले के कुछ लोग भिड़ गए। उक्त घर और मोहल्ले के छह-सात लोगों ने मारपीट कर दी। इसमें उपखंड अधिकारी गगन, अवर अभियंता राजेंद्र सिंह, सहायक पुष्पेंद्र कुमार एवं संविदा कर्मचारी सलिल कुमार, मनोज कुमार, सुशील कुमार, अश्वनी कुमार और नरेंद्र कुमार घायल हो गए। रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी दिवाकर प्रसाद सरोज ने बताया कि बिजली विभाग की प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें