फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दूसरे दिन 144 ने छोड़ी नागरिक शास्त्र की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह की पाली में 10 वीं के छात्रों की पालि, अरबी, फारसी व नागरिक शास्त्र की परीक्षा कराई गई। वहीं शाम की पाली में 12 वीं के छात्रों संगीत गायन, व्यावसायिक वर्ग, कृषि शस्य विज्ञान भाग एक व दो की परीक्षा करवाई गई। दूसरे दिन 144 ने नागरिक शास्त्र की परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


सुबह की पाली में इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 2204 के सापेक्ष 2060 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, संगीत गायन में 135 के सापेक्ष 133 परीक्षार्थी शामिल रहे। वहीं व्यवसायिक शिक्षा के 565 में से 537, कृषि शस्य विज्ञान के दोनों पेपरों में 891 के सापेक्ष 852 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में दोनों पालियों के पेपरों की कड़ी निगरानी रखी गई। अब तीन दिन कोई पेपर नहीं है। 27 को सुबह की पाली में दसवीं के छात्रों के लिए चुनौती भरा गणित का पेपर रहेगा। इसकी तैयारियों में छात्र-छात्राएं जुटे हुए हैं। शाम की पाली में 12 वीं के छात्रों का गृह विज्ञान का पेपर होना है। डीआईओएस मनोज कुमार ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी स्कूलों की कक्षाओं में कैमरे लगे हैं। इन्हें कंट्रोल रूम के साथ ही लखनऊ मुख्यालय से भी देखा जा रहा है। 27 को 10 वीं की परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती है। सचल दल भी लगातार सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें