इटावा। नलकूप खंड प्रथम की स्थानीय शाखा की रविवार को हुई बैठक में आगामी तीन जुलाई को द्विवार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। जो नलकूप खंड प्रथम के परिसर में होगा। चुनाव के लिए नरेश सिंह को संयोजक, अखिलेश कुमार को सह संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता उमाशंकर गुप्ता ने व संचालन रामतेज यादव ने किया। इस दौरान प्रांतीय मंत्री वेद प्रकाश मिश्रा,चरनदास, मनीष बाबू, अजय प्रताप सिंह, राजेश कुमार, सर्वजीत गुप्ता, आशू ओझा, सरल द्यिवेदी, देवेंद्र प्रताप सिंह, नीरज यादव, मनीषा खरे, पूजा पंत आदि उपस्थित रहीं। (संवाद)