फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन पर बिजली गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नई दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक की ओएचई लाइन पर बिजली गिरने से करीब पौन घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। इस वजह से दिल्ली जा रही राजधानी को 20 मिनट रोकना पड़ा। इसके अलावा भी ट्रेनें रोकनी पड़ीं।
विज्ञापन

राहतपुरा स्थित गेटमैन ने ओएचई लाइन पर बिजली गिरने की जानकारी स्टेशन में दी। घटना गुरुवार सुबह 9:44 बजे की है। इस वजह से दोनों ओर का ट्रैक बाधित हो गया। 48 मिनट बाद 10:32 बजे ट्रैक बहाल हो सका। इस वजह से राजधानी को 20 मिनट रोकना पड़ा। वहीं गोमती एक्सप्रेस, इटावा-ग्वालियर पैसेंजर रुकी रहीं। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस सुंदरपुर रेलवे फाटक के पास व गोमती उसके पीछे खड़ी रही।
वहीं भरथना रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार की रात करीब पौने तीन बजे अपलाइन पर बिजली गिरने से सिग्नल में तकनीकी खराबी आ गई। रेलकर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद खराबी दूर की। इस दौरान कानपुर से दिल्ली की तरफ आने वाली प्रयागराज, रीवा व श्रमशक्ति एक्सप्रेस समेत आदि ट्रेनों को लूपलाइन से गुजारा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें