फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: यमुना पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 40::::पुल से बुजुर्ग के कूदने की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन


उदी। यमुना पुल से एक अज्ञात बुजुर्ग द्वारा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से बुजुर्ग का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस नदी में उसकी तलाश करा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग बुधवार सुबह करीब नौ बजे यमुना पुल के पास पहुंचे थे। वह करीब तीन घंटे तक वहीं आराम करते रहे। इसके बाद उन्होंने पास की एक दुकान पर चाय पी और पैदल पुल की ओर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुल पर पहुंचते ही उन्होंने अचानक यमुना नदी में छलांग लगा दी। बुजुर्ग को नदी में कूदता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृपाल सिंह और चौकी प्रभारी राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर बुजुर्ग की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस की टीम यमुना नदी में बुजुर्ग की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उसकी पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें